Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पवित्र रिश्ता से फेमस हुई एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में हुआ निधन, कैंसर से थी पीड़ित

Priya Marathe Died: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन हो गया है।उनकी उम्र 38…

Priya Marathe Died: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन हो गया है।उनकी उम्र 38 साल बताई जा रही है। एक्ट्रेस ने 31 अगस्त 2025 को मुंबई में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह 1 साल से कैंसर से पीड़ित थी। बीमारी से जूझते हुए आज वह इस दुनिया से अलविदा कह गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


बताया जा रहा है प्रिया लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रही थी। उनका इलाज भी चल रहा था। मगर अफसोस की बात यह है कि वह बीमारी से उबर नहीं पाई। कैंसर से जंग लड़ते-लड़ते आज रविवार की सुबह उनका निधन हो गया।

प्रिया सिर्फ 38 साल की थी। इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस का अचानक यह दुनिया छोड़कर चले जाने से परिवार समेत फैंस को भी काफी गहरा सदमा लगा है।


प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। उनकी परवरिश और पालन-पोषण भी यहीं हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से ही की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और अपने सपनों को पूरा किया।


प्रिया मराठी छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस थी और इसके साथ ही वह स्टैंड अप कॉमेडियन भी थी। उन्होंने कई पॉपुलर हिंदी और मराठी शोज में काम भी किया लोग उनकी दमदार एक्टिंग के फैंन थे।

प्रिया ने मराठी सीरियल या सुखानोया’ और फिर ‘चार दिवस सासुचे’ से टीवी जर्नी की शुरुआत की थी। इसके बाद वो बालाजी टेलीफिल्म्स के ‘कसम से’ शो में विद्या बाली के किरदार में नजर आई थीं।उन्हें ‘कॉमेडी सर्कस’ के पहले सीजन में भी देखा गया था।


प्रिया ने टीवी के सबसे पॉपुलर और हिट शो पवित्र रिश्ता में भी काम किया था। इस शहर में वह वर्षा का किरदार निभा रही थी। उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया था। फैंस और सेलेब्स प्रिया को नम आंखों से याद कर रहे हैं। एक्ट्रेस की मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया है