अभिनेता विक्रम गोखले का निधन

editor1
1 Min Read
Screenshot-5

दिल्ली। 100 से अधिक हिंदी- मराठी फिल्मों, दर्जनों टीवी धरावाहिकों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले लेजेंडरी एक्टर विक्रम गोखले का 77 की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर ने पुणे स्थित अस्पताल में 26 नवंबर की दोपहर अंतिम सांस ली। उन्होंने भूल-भुलैया, अनुमति, अग्निपथ सहित अनेक मसहूर फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया था।

holy-ange-school

गोखले ने करीब पांच दशक तक नायक और खलनायक जैसी अलग-अलग तरह की भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों पर राज किया। बताते चलें कि उनके पिता चंद्रकांत गोखले मशहूर रंगकर्मी थे और उनकी दादी कमलाबाई गोखले देश की पहली महिला बाल कलाकार रहीं। उन्होंने 1913 में दादा साबह फाल्के के साथ मोहिनी भस्मासुर में पार्वती का किरदार निभाया था।

ezgif-1-436a9efdef
Joinsub_watsapp