जान से मारने की कोशिश करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पिथौरागढ़,16 अक्टूबर 2021 जान से मारने की कोशिश करने वाला अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली…

पिथौरागढ़,16 अक्टूबर 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जान से मारने की कोशिश करने वाला अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के चंद्र मोहन ने थाना जाजरदेवल में तहरीर दर्ज कर नवीन सिंह निवासी मल्ली रियासी पर धारधार हथियार से वार कर उनके भाई ललित सिंह का दाहिना हाथ काटने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत में उनके सर में भी वार करने का आरोप लगाया था।


तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में नवीन सिंह के खिलाफ धारा 307,326 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के ने उपनिरीक्षक जसवीर सिंह और प्रभारी थाना जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की।


पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी नवीन सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पघटना में प्रयुक्त खुकरी बरामद की गई। इसके थाना जाजरदेवल में उक्त दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा जोड़ दी गयी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में
प्रभारी थाना जाजरदेवल उ0नि0 मनोज पाण्डेय,जसवीर सिंह, नैन सिंह,सुरेंदर सिंह,सुरेश सिंह शामिल रहे।