shishu-mandir

हे भगवान:- पहाड़ी से लुड़का पत्थर महिला के सर पर गिरा, गोद में था एक साल का मासूम

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
IMG 20190527 WA0153
Screenshot-5

धौलछीना सह़योगी :- मायके जा रही एक महिला के सर पर पहाड़ी से लुड़का पत्थर गिर गया, घटना में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई, लेकिन उसकी गोद में मौजूद बच्चा बाल बाल बच गया, महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया|
भैसियाछाना विकासखंड के मंगलता निवासी चंपा रावत पत्नी भगवान सिंह उम्र 25 वर्ष अपने ससुराल ग्राम रौयत से मायके तिमूरी पूजा में जा रही थी। जो रास्ते में , जानवरों द्वारा पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद एक बड़ा पत्थर लुड़क कर महिला के सर पर लग गया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,
महिला के गोद में उसका एक साल का बच्चा भी था जिसे बचाने महिला ने पेड़ का लिया सहारा लिया बावजूद पेड़ से पत्थर टकराने से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। महिला को 108 एंबुलेंस से धौलछीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया। इधर डॉक्टरों ने बताया कि हेड इंजरी होने के कारण सर्जरी व सीटी स्कैन कराना जरूरी है|

new-modern
gyan-vigyan