Verification: aeee5e56bc920c65
shishu-mandir

हादसा – पिथौरागढ़ के भट्यूड़ा के पास गिरी कार, दो की मौत

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
Screenshot-5


पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जाख मार्ग में भट्यूड़ा के पास एक आल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।मृतकों में एक महिला भी शामिल है |
जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके 05 बी-3780 असंतुलित होकर नगर के निकट भटयूडा के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार भागीरथी देवी 46 , और मुकेश सिंह 42 वर्ष की मौत हो गई। इसके अलावा चालक नंदन सिंह और सहस राम 17 वर्ष घायल हो गए। नंदन सिंह गंभीर हैं और सहस राम को हल्की चोट आई है।सभी वर्तमान में पिथौरागढ़ के एंचोली में रहते हैं | दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य किया और खाई में उतर कर घायल व मृतकों को बाहर निकाला। घटना के बाद से अस्पताल में भारी भीड़ जमा है और मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

new-modern
gyan-vigyan