Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Accident— मंदिर से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, मां-बाप सहित बेटा घायल

Accident— mandir se laut rhe parivar ki car khai me giri पिथौरागढ़ सहयोगी, 11 जनवरी 2020जिला मुख्यालय से कुछ दूर लेलू क्षेत्र में सोमवार शाम…

Accident— mandir se laut rhe parivar ki car khai me giri

पिथौरागढ़ सहयोगी, 11 जनवरी 2020
जिला मुख्यालय से कुछ दूर लेलू क्षेत्र में सोमवार शाम मंदिर से लौट रहे एक परिवार की कार खाई में गिर गई। हादसे (Accident) पति-पत्नी के साथ ही उनका बेटा घायल हो गया लड़के को गंभीर चोट बताई जा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बदहाल सड़क (Damaged road)- ग्रामीणों का सब्र टूटा, किया प्रदर्शन


जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बड़ालू निवासी पूरन सिंह इगराल उम्र 58 साल, उनकी पत्नी विमला इगराल उम्र 51 और उनका बेटा 25 वर्षीय दीवान सिंह इगराल सोमवार को लेलू मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद लौटते वक्त शाम करीब साढ़े तीन-चार बजे लेलू-सन्न रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को खाई से बाहर निकालने का काम शुरू किया जिसके बाद तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में युवक दीवान सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos