Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

भारतीय नौसेना में पहली बार महिला फाइटर पायलट बनीं आस्था पुनिया, रचा गया नया इतिहास

भारतीय नौसेना में अब एक नया इतिहास लिखा गया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी महिला को फाइटर पायलट की जिम्मेदारी सौंपी गई…

भारतीय नौसेना में अब एक नया इतिहास लिखा गया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी महिला को फाइटर पायलट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सब लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया को नेवी ने फाइटर पायलट के तौर पर तैयार किया है। इससे पहले भी नौसेना में महिला पायलट तैनात रही हैं लेकिन वे टोही विमान और हेलीकॉप्टर उड़ाती थीं। आस्था पहली महिला हैं जो सीधे फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ाएंगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

नौसेना देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में हमेशा से बड़ी भूमिका निभाती रही है। अब आस्था भी उसी जिम्मेदारी का अहम हिस्सा बनेंगी। नेवी ने उनके फाइटर पायलट बनने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

इंडियन नेवी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि सब लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया को फाइटर स्ट्रीम में शामिल कर लिया गया है। उनके साथ लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल को भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान रियर एडमिरल जनक बेवली की ओर से ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ के रूप में दिया गया। यह मौका 3 जुलाई 2025 को इंडियन नेवल एयर स्टेशन पर आयोजित समापन कार्यक्रम में मिला।

फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि आस्था किस फाइटर एयरक्राफ्ट को उड़ाएंगी। भारतीय नौसेना के पास मिग-29 जैसे आधुनिक लड़ाकू विमान हैं जो आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत से उड़ान भर सकते हैं। यह विमान 722 किलोमीटर की कॉम्बैट रेंज और 2346 किलोमीटर की सामान्य उड़ान क्षमता रखता है। मिग-29 चार बमों और कई मिसाइलों के साथ दुश्मन पर हमला करने में सक्षम है।