ऑक्सी मित्र घर-घर जाकर देंगे कोरोना से बचाव की जानकारी: आम आदमी पार्टी AAP

AAP will check oxygen level of people’s आम आदमी पार्टी AAP ने पिथौरागढ़ विस क्षेत्र में बनाई 23 टीमें आक्सीमीटर अभियान से लोगों के शरीर में…

AAP will check oxygen level of people’s

आम आदमी पार्टी AAP ने पिथौरागढ़ विस क्षेत्र में बनाई 23 टीमें

आक्सीमीटर अभियान से लोगों के शरीर में जांचेंगे आक्सीजन लेवल

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी AAP के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कोविड-19 बीमारी से बचाव की जानकारी देंगे और ऑक्सीमीटर अभियान चलाते हुए ऑक्सीमीटर से हर व्यक्ति के शरीर के ऑक्सीजन लेवल की जांच करेंगे। जांच के बाद उनको सहयोग भी करेंगे। इस अभियान के लिए पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 23 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में 3 लोग होंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यह बात नगर में रई स्थित एक बारात घर में आम आदमी पार्टी की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के कुमाऊं मंडल प्रभारी जितेंद्र फुलारा और कोऑर्डिनेटर राजेश बिष्ट ने कही। पार्टी नेताओं ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ऑक्सी मित्र कोविड-19 से सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं, जिसका परिणाम है कि दिल्ली में कोविड-19 से बचाव की तैयारी और मजबूत हुई है।

पिथौरागढ़ विस क्षेत्र प्रभारी सुशील खत्री ने कहा कि ऑक्सीमीटर अभियान बहुत प्रभावशाली होगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों में ऑक्सीजन लेवल की जांच करेंगे और उन्हें हर संभव मदद करेंगे।

कार्यक्रम में डीडीहाट विधानसभा प्रभारी चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, एड. आलोक चौधरी, सुरेश जोशी, पुरमल धर्मशक्तु, नरेंद्र ग्वाल, जगदीश कलोनी, सरोज देउपा, शंकर राम, विनय भाटिया, धीरज जोशी, गोविंद बिष्ट, पंकज, लोकेश जोशी, गिरीश जोशी, दीपा, दया, नीमा, विनीता राकेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।