Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

आम आदमी पार्टी नेता सांसद संजय सिंह ने ईडी अफसरों को भेजा नोटिस

दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ईडी के अधिकारियों को मानहानि का नोटिस भेजा है। संजय सिंह का आरोप…

दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ईडी के अधिकारियों को मानहानि का नोटिस भेजा है। संजय सिंह का आरोप है कि कथित आबकारी घोटाले में उनका नाम गलत तरीके से डाला गया। संजय सिंह ने इस कार्य को उन्हें बदनाम करने का षड्यंत्र बताया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

संजय सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा और घोटाले की जांच कर रहे अतिरिक्त निदेशक जोगेंद्र सिंह से कहा है कि वो 48 घंटे के अंदर सार्वजनिक रूप से उनसे माफी मांगे, वरना आपराधिक मानहानि की कार्रवाई का सामना करें। संजय ने इस नोटिस को ट्वीट भी किया है।