shishu-mandir

भाजपा के दावेदारों को तीन बजने का इंतजार, आज होंगे प्रत्याशियों के नाम तय

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

भाजपा दावेदारों की धड़कनें बढ़ी

देहरादून:- नगर निकाय चुनाव के उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक आज शाम 3:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगी|  चुनाव संचालन समिति की बैठक में  प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट प्रभारी श्याम जाजू और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी  शामिल होंगे|पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भुवन चंद खंडूरी,  रमेश पोखरियाल निशंक और विजय बहुगुणा भी बैठक में मौजूद रहेंगे|इसके अलावा पार्टी के सभी सांसद और महामंत्री की बैठक में मौजूद रहेंगे|सभी नगर निगम और नगर पालिका परिषद के उम्मीदवारों के चयन को लेकर चुनाव संचालन समिति अंतिम  फैसला लेगी| देर शाम तक भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की संभावना है| दावेदार बेसब्री से इस बैठक का इंतजार कर रहे हैं|