रानीखेत में आयोजित होगी महिला रामलीला प्रतियोगिता, इस तरह कराएं पंजीकरण

​ सांस्कृतिक समिति रानीखेत द्वारा एक भव्य महिला रामलीला प्रतियोगिता का आयोजन मई माह के अंतिम सप्ताह में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का…

Screenshot 2026 04 19 12 06 37 00 7352322957d4404136654ef4adb64504

25

​ सांस्कृतिक समिति रानीखेत द्वारा एक भव्य महिला रामलीला प्रतियोगिता का आयोजन मई माह के अंतिम सप्ताह में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोक संस्कृति का संरक्षण और महिला कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है।
उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा में रामलीला का एक विशेष स्थान है।कुमाऊंनी रामलीला अपनी शास्त्रीय गायकी (रागात्मकता) के लिए प्रसिद्ध है।


आयोजक मंडल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार व संस्कृति कर्मी विमल सती ने बताया कि सांस्कृतिक समिति ने इस वर्ष से क्षेत्र की महिला कलाकारों को अपनी अभिनय कला प्रदर्शित करने का अवसर देने का निर्णय लिया है।
महिला रामलीला प्रतियोगिता अपराह्न तीन बजे से होगी, इस वर्ष पंजीकरण निःशुल्क रखा गया है।


इस प्रतियोगिता में अंगद -रावण संवाद, परशुराम -लक्ष्मण संवाद, दशरथ -कैकयी संवाद, शूर्पणखा नासिका छेदन, या अन्य कोई भी एक संवाद प्रसंग मंचित करना होगा।
मंचन के लिए अधिकतम 30मिनट का समय दिया जाएगा।


प्रतियोगिता में बालिकाएं व महिलाएं ही प्रतिभाग कर सकती हैं।
प्रतियोगिता में पात्रों के अभिनय, संवाद,भाव, वेषभूषा, शृंगार,गायन संगीत पर अंक दिए जाएंगे।
तबले और हारमोनियम की जुगलबंदी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिसकी व्यवस्था प्रतिभागी टीम की रहेगी ।
प्रथम पुरस्कार ₹11,000व ट्राफी, द्वितीय पुरस्कार ₹7,000 व ट्राफी तथा तृतीय पुरस्कार ₹4,000 व ट्राफी रहेगा।इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ गायन‌ पुरस्कार व सर्वश्रेष्ठ अभिनय पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

  • प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु टीम का रजिस्ट्रेशन 30अप्रैल 2026तक मो न 8954946030 पर करा‌ सकते हैं।
    प्रस्तुति के दौरान संवादों की प्राउंटिंग व पठन मान्य नहीं होगा।