अल्मोड़ा में जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर बाघ ने हमला किया, पैर छोड़कर पूरा धड़ खा गया

अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक के मोहान रेंज में बाघ का आतंक बढ़ रहा है। तड़म (बेलम) गांव में मंगलवार, 31 मार्च की सुबह जंगल…

1200 675 26372172 thumbnail 16x9 tiger
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक के मोहान रेंज में बाघ का आतंक बढ़ रहा है। तड़म (बेलम) गांव में मंगलवार, 31 मार्च की सुबह जंगल में लकड़ी लेने गए 60 वर्षीय खीम सिंह बाघ के हमले का शिकार हो गए।

25

रोजाना लकड़ी लेने जंगल जाने वाले खीम सिंह इस दिन भी लौटने का समय पार कर गए, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ी।
ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन की तो खून के धब्बे दिखाई दिए और घने जंगल में खीम सिंह का शव मिला। बाघ ने उनके पांव छोड़कर धड़ खा लिया था। घटना की सूचना मिलते ही मोहान रेंज के रेंजर गंगा शरण की अगुवाई में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

खीम सिंह की मौत के बाद इलाके में भय का माहौल है। वन विभाग ने कहा कि बाघ को पकड़ने की कार्रवाई जारी है और गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ के आतंक से राहत और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।