उड़ान के दौरान तकनीकी खामी से मची हलचल, इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को उस समय आपात लैंडिंग करानी पड़ी जब उसमें तकनीकी खामी सामने आई। विमान में…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को उस समय आपात लैंडिंग करानी पड़ी जब उसमें तकनीकी खामी सामने आई। विमान में करीब 180 लोग सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया लेकिन इंडिगो की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति पर जल्द काबू पा लिया।

जानकारी के मुताबिक फ्लाइट गुरुवार को लेह के लिए रवाना हुई थी। कुछ समय बाद जब विमान लेह के हवाई क्षेत्र में पहुंचा तो तकनीकी दिक्कत के संकेत मिलने लगे। इसके बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए विमान को वापस दिल्ली लौटाने का फैसला किया। हालांकि अब तक एयरलाइन की ओर से तकनीकी खामी की स्पष्ट वजह नहीं बताई गई है।