सात जन्मों का संबंध खत्म हुआ 24 घंटे में, जिस दुल्हन को गोद में लेकर आया था घर, उसी की अर्थी को दिया कंधा

आगरा में एक शादी का बेहद दुखद अंत हो गया है। बताया जा रहा है कि 24 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत हो गई।…

n66182190717456713344209c05d213197be44e42b27ea87991f7785a2c6e6ef2cab7315ba8c85fe13ff65d

आगरा में एक शादी का बेहद दुखद अंत हो गया है। बताया जा रहा है कि 24 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत हो गई। दूल्हा दुल्हन को शादी के बाद गोद में उठाकर घर लाया था और उसी के साथ सात फेरे और सात जन्मों का साथ निभाने का वादा भी किया था लेकिन यह बंधन सात जन्मों का तो नहीं बल्कि से 24 घंटे का ही था।


थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के महादेव गली में निवासी राजू की शादी आगरा की सोनिया से शादी हुई थी। पूरे घर में खुशी का माहौल था लेकिन शादी के दूसरे दिन दुल्हन की तबीयत अचानक खराब हो गई।

दुल्हन को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन तभी इलाज के दौरान सोनिया की मौत हो गई जिसके बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया।


इसकी सूचना मायके पक्ष को भी दी गई। दुल्हन के भाई भी फतेहपुर सीकरी पहुंच गए और थाना पुलिस को सोनिया की इत्तेफाक की मृत्यु के संबंध में बताया। वही शादी के दूसरे दिन दुल्हन की मौत का मामला अब पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गया है।


किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा हो जाएगा। राजू का कहना है कि उसने सोनिया को लेकर बहुत सपने सोचे थे लेकिन उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी ऐसे में उसे अस्पताल लेकर के जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


आपको बता दें कि दुल्हन की तबीयत अपने मायके में भी पिछले कई दिन से खराब चल रही थी। शादी की तारीख नजदीक थी, तभी घरवालों ने शादी कर दी। शादी के कारण उसकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई।अंत में दूसरे दिन ही दुल्हन सोनिया की मौत हो गई।