अब मार्केट में आया नया स्कैम लोगों को आ रही है साइलेंट कॉल, फोन बजा, आपने उठाया लेकिन सामने से आवाज नहीं आई?

अनजान नंबर से अक्सर कॉल आती रहती है लेकिन क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि कॉल आई अपने उठाई लेकिन आवाज नहीं…

अनजान नंबर से अक्सर कॉल आती रहती है लेकिन क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि कॉल आई अपने उठाई लेकिन आवाज नहीं आई। बहुत लोगों के साथ ऐसा होता है लेकिन अब आप इसे लेकर सावधान हो जाए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पिछले कुछ समय से लोगों को साइलेंट कॉल आ रही है और लोगों ने इसकी शिकायत भी की है। यह सब तकनीकी गड़बड़ी की वजह से नहीं बल्कि डाटा चोरी और साइबर ठगी का नया तरीका है।

लोगों से मिली शिकायत के अनुसार अब डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने अलर्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि Silent Calls के जरिए स्कैमर आखिर क्या पता लगाने की कोशिश करते हैं?


डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकॉम ने एक पोस्ट करते हुए कहा है कि यह कोई साधारण कॉल नहीं है। स्कैमर्स इस तरह की कॉल कर इस बात को जानने की कोशिश करते हैं कि आपका नंबर एक्टिव है या नहीं। अगर आपको भी इस तरह की कॉल आए और अगर आपने इस तरह की कॉल उठाई और सामने से आवाज नहीं आए तो कॉल काटने के बाद कॉल बैक करने की गलती न करें।

इस तरह के कॉल से आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। कॉल बैक करने के बजाय इस तरह की कॉल की तुरंत Sanchar Sathi ऐप पर रिपोर्ट करें।


ऐसे करें Silent Call की शिकायत


sancharsaathi.gov.in पर जाएं, साइट पर जाने के बाद होम पेज पर Citizen Centric Services सेक्शन में जाएं।


इस सेक्शन में आप लोगों को Chakshu ऑप्शन नजर आएगा, इस ऑप्शन पर टैप करें।


इसके बाद अगले स्टेप पर आपको तीन ऑप्शन्स मिलेंगे, पहला Malicious Web Links की रिपोर्ट, फ्रॉड की रिपोर्ट या स्पैम की रिपोर्ट।


आपको इनमें से किसी एक ऑप्शन को चुनना होगा। किसी भी एक ऑप्शन को चुनने के बाद आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी, जानकारी भरने के बाद आप शिकायत को सबमिट कर सकते हैं।