रामनगर में रहस्यमयी ड्रोन ने मचाया हड़कंप, दो रातों से आसमान में नजर, प्रशासन जांच में लगा

रामनगर में पिछले दो दिनों से एक रहस्यमयी ड्रोन के लगातार दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई है। खास बात यह है कि…

1200 675 26352311 thumbnail 16x9 hg

रामनगर में पिछले दो दिनों से एक रहस्यमयी ड्रोन के लगातार दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई है। खास बात यह है कि यह ड्रोन हर रात लगभग 10 बजे आसमान में उड़ता हुआ नजर आता है, जिससे स्थानीय लोग डर और चिंता दोनों महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह ड्रोन सामान्य ड्रोन से काफी बड़ा दिखाई देता है और इसकी उड़ान की दिशा व दूरी इसे और भी संदिग्ध बनाती हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह ड्रोन काशीपुर क्षेत्र से उड़कर रामनगर के लखनपुर इलाके तक आता है और फिर वापस काशीपुर की ओर लौट जाता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

शुरुआत में लोग इसे किसी शौकिया या फोटोग्राफी के लिए उड़ाए जाने वाला ड्रोन समझ रहे थे, लेकिन लगातार दो रातों तक एक ही समय पर लंबी दूरी तय करने पर उनकी शंका बढ़ गई। कुछ लोगों ने ड्रोन की तस्वीरें और वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रही हैं।

उपजिलाधिकारी रामनगर गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि यह ड्रोन प्रशासन द्वारा संचालित नहीं है और इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं, रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि फिलहाल ड्रोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल रामनगर में रहस्यमयी ड्रोन ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है और सभी इसकी असलियत जानने के लिए प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।