यहां एक कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

इन दिनों आग लगने के सिलसिला जारी है। लगातार बढ़ते तापमान बढ़ता जा रहा है वही आग की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। वही…

इन दिनों आग लगने के सिलसिला जारी है। लगातार बढ़ते तापमान बढ़ता जा रहा है वही आग की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। वही अब किच्छा रोड पर एक कंपनी के गोदाम में भीषण अग्निकांड हो गया। आग इतनी भयानक थी कि काबू करने में दमकल विभाग को करीब पांच घंटे लग गए। आग से कंपनी को भारी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार किच्छा रोड स्थित भदईपुरा में एयरोफ्लेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का गोदाम है।यहां से रबर इन्सुलेशन शीट की देश भर में सप्लाई की जाती है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात लगभग 2:45 बजे के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर रुद्रपुर दमकल विभाग और सिडकुल की कई कंपनियों से दमकल की लगभग दो दर्जन से अधिक गाड़ियां वहां पहुंची और लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट ने बताया कि आग पर काबू पाया जा चुका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।