Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

यहां हुआ भीषण अग्निकांड , आठ मकान जले, रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से हुआ हादसा

गर्मियों का सीजन आते ही जगह जगह आग लगने की घटनाएं सामने आते रहती हैं। वही उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के नैटवाड़ कस्बे में एक…

गर्मियों का सीजन आते ही जगह जगह आग लगने की घटनाएं सामने आते रहती हैं। वही उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के नैटवाड़ कस्बे में एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। जिससे पूरे घर में भीषण आग लग गई। लकड़ी का मकान होने के चलते आग ने अपने चपेट में आठ और मकानों को ले लिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जिसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक चार घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। तो वहीं अन्य आठ घरों में भी आंशिक क्षति हुई है। घटना में किसी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है।