देहरादून में यहां एक भ्रष्ट अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisements Advertisements देहरादून में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के संकल्प को…

Screenshot 20240626 145710 Chrome
Advertisements
Advertisements

देहरादून में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के संकल्प को आगे बढ़ते हुए विजिलेंस ने राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त को 75000 घूस लेते हुए पकड़ा। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

धामी सरकार ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई करते हुए बीते कुछ दिनों में राज्य पर समेट लघु सिंचाई विभाग वन विभाग, विद्युत विभाग एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के घूसखोर अधिकारी- कर्मचारियों को गिरफ़्तार किया है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि विभागों में कमीशन मांगने वालों, जनहित के कार्यों में रिश्वत मांगने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कर्मचारी छोटा हो या बड़ा अफसर किसी को भी भ्रष्टाचार की छूट नहीं है। सभी सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करना होगा।

भ्रष्टाचार की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों पर टोल फ्री 1064 नंबर भी जारी किया गया है। इस मुहिम के तहत यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई कर्मचारी, अधिकारी आम जनता से किसी भी तरह की रिश्वत मांगता है तो 1064 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है।

शिकायत करने वाले का नाम एवं नंबर गुप्त रखा जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जांच एजेंसियों को खुली छूट दी गई है