देश में सर्वोच्च ऊंचाई पर स्थित कंडोलिया थीम पार्क (Cambodia theme park) का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

पौड़ी। पौड़ी जिला पहुुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कंडोलिया के थीम पार्क (Cambodia theme park) को जनता को समर्पित किया। इस मौके पर स्कूली…

पौड़ी। पौड़ी जिला पहुुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कंडोलिया के थीम पार्क (Cambodia theme park) को जनता को समर्पित किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां व पार्क में लाइट एंड लेजर शो का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।

राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा (MP Pradeep Tamta)का आरोप- सरकारी खर्चे पर अपना नागरिक अभिनंदन करा रहे हैं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंडोलिया (Cambodia theme park) देश के सर्वोच्च ऊंचाई वाला थीम पार्क है। पहाड़ की भौगोलिक स्थितियों के अनुरूप बने इस पार्क के माध्यम से हम पर्यटन विकास को आगे बढ़ा सकते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे राज्य में धार्मिक पर्यटक ही आते हैं लेकिन अब इसे और विस्तार देने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन विकास के लिए हमने सर्वाधिक रोजगार देने वाले एडवेंचर टूरिज्म में विशेष फोकस किया है।

सीएम त्रिवेन्द्र रावत पहुंचे चितई मंदिर (Chitai temple), की पूजा अर्चना

कहा कि शीतकालीन पर्यटन को प्रदेश में बढ़ावा दिया जायेगा। सतपुली में झील निर्माण के अलावा कई योजनाएं पर्यटन विकास को बढ़ावा देंगी। टिहरी झील की तर्ज पर ही आने वाले समय में सतपुली की झील में सी-प्लेन संचालन की भी योजना है। (Cambodia theme park)

CM Rawat का वादा- शिल्प कला के साथ भवन बनाने वाले को मिलेगी अतिरिक्त मंजिल बनाने की अनुमति

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, लैंसडाउन विधायक दलीप रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, नगरपालिका अध्यक्षयशपाल बेनाम, जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन, जिलाधिकारी धीराज गबर्याल आदि मौजूद रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw