Almora- भाजयुमो की जिला कार्यकारणी व मंडल अध्यक्षों की सूची जारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 21 जनवरी 2021
अल्मोड़ा (Almora) भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला कार्यकारणी एवं मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल व भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने जिला कार्यकारणी व मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है।

new-modern


प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। युवाओं के बीच भाजयुमो बेहतर समन्वय बना सके इस लिहाज से कई तेर तर्रार युवाओं को कार्यकारणी में सम्मिलित किया गया है।

Syalde News- दरवाजे पर मिला जला हुआ टार्च, किवाड़ खुले और घर में रहने वाली महिला गायब


नई कार्यकारणी में हरीश बिष्ट को अल्मोड़ा ग्रामीण, पावस जोशी को रानीखेत, पुष्कर नैनवाल को लमगड़ा, अमित बिष्ट को ताकुला का उपाध्यक्ष, सौरभ वर्मा, ओबीसी को जिला महामंत्री अल्मोड़ा (Almora)
नगर एवं अर्जुन बिष्ट को अल्मोड़ा, पुष्कर कनवाल को हवालबाग, प्रकाश चंद्र आया, अनुसूचित जाति को द्वाराहाट, संतोष कुमार आर्य, अनुसूचित जनजाति भैसियाछाना व जसवंत सिंह रावत को सल्ट का जिला मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा राजेंद्र सिंह बिष्ट को जिला कोषाध्यक्ष अल्मोड़ा, विनोद सिंह लटवाल को जिला मीडिया प्रभारी ग्रामीण, साहिल बेलवाल को रानीखेत का जिला सह मीडिया प्रभारी व पारस कांडपाल जिला सोशल मीडिया प्रभारी ताकुला, नमन गुरुरानी को जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी अल्मोड़ा (Almora), बसंत गोस्वामी ओबीसी को जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी, दन्या एवं चंद्रा कोहली को जिला सह मीडिया प्रभारी चौखुटिया का दायित्व सौंपा गया है।

Almora- बाबा गंगनाथ मंदिर में हुआ माघी खिचड़ी का आयोजन


वही, 23 मंडलों पर मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल व जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने सभी मनोनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ ही सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती व केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।
यहां देखे मंडल अध्यक्षों की सूची-

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/