Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

सल्ट विस उप चुनाव (salt Assembly By-election): स्व. जीना के बड़े भाई महेश जीना ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर की चुनाव को लेकर चर्चा

salt Assembly By-election स्याल्दे, 11 जनवरी 2021स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना के बड़े भाई महेश जीना ने भाजपा मंडल स्याल्दे के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक…

salt Assembly By-election

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

स्याल्दे, 11 जनवरी 2021
स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना के बड़े भाई महेश जीना ने भाजपा मंडल स्याल्दे के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सल्ट विधानसभा उप चुनाव (Salt Assembly By-election) की तैयारियों को लेकर चर्चा की तथा सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए वे समाज में कार्य करते रहेंगे, उप चुनाव (Salt Assembly By-election) होने पर पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर वे चुनाव लड़ने को तैयार है। जिससे सुरेन्द्र जीना के अधूरे सपनों को पूरा किया जा सके

भाजपा मंण्डल स्याल्दे के बूथ शक्ति केंद्र व मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ स्याल्दे गोलधार में बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कहा कि वह कार्यकर्ताओं को स्व. जीना की कमी महसूस नहीं होने देंगे।

Cricket – किरौली-9 ने जीता स्वर्गीय रोहित वाणी मैमोरियल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच

इस अवसर पर ग्राम प्रधान खडीडांग मनोहर सिंह, प्रधान चचरोटी अर्जुन सिंह, प्रधान कन्यूडी कृपाल सिंह सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बैैैठक में भाजपा मंण्डल अध्यक्ष पूरन रजवार, महामंत्री भगवत सिंह, कुंदन लाल, सुरेन्द्र गोयल, कृपाल दत्त, बिरेन्द्र सिंह, भैरव दत्त, भीम सिंह रावत, जगत सिंह अधिकारी, पूरन पंचोली, अशोक तिवारी, रामानन्द अग्रवाल, पूर्व प्रमुख गौरी दत्त, यशवन्त सिंह बंगारी, प्रेम गिरी, चन्दन माहोडी, बासवानन्द, गोपालदत्त, चन्दन मनराल, प्रकाश पपनोई, पुष्पा रजवार, लक्ष्मी आर्या, रजनी पपनोई, बिमला गोस्वामी, हेमा देसी, इंदू देबी, चम्पा कत्युरा, भगवती कत्यूरा, दर्शन जोशी, नरेंदर बिष्ट, कैलाश पपनोई, हरीदत्त बलोदी, श्याम सिंह, नन्दन सिंह, गणेश चंन्द्र, महेश चंद्र, मोहन कत्यूरा, भूपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह नेगी, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw