Pithoragarh – ये किस तरफ जा रहा है हमारा पहाड़ — पहाड़ में नशे में धुत 3 युवकों ने एक युवक की ले ली जान

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

new-modern

पिथौरागढ़। (Pithoragarh) जिले के अस्कोट थाना क्षेत्र के एक गांव में नामकरण संस्कार के बाद शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर एक युवक को मार डाला। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक अस्कोट थाना क्षेत्र के पीपली से लगे सुनखोली गांव के एक घर में नामकरण के बाद बृहस्पतिवार रात गीत-संगीत चल रहा था। इसी बीच शराब के नशे में गांव के गगन सिंह बोरा उम्र 36 और तीन अन्य युवक के बीच झगड़ा हो गया।

Pithoragarh- आम आदमी पार्टी का तीन दिनी अभियान शुरु

बताया जा रहा है कि तीनों युवकों की गगन सिंह से पुरानी रंजिश भी थी। झगड़े के बीच ही तीनों युवक गगन सिंह बोरा को उस घर से करीब दूर सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने गगन पर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया। घटना के पता चलने पर गंभीर रूप से घायल गगन को रात 12 बजे जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Pithoragarh – ये किस तरफ जा रहा है हमारा पहाड़ — पहाड़ में नशे में धुत 3 युवकों ने एक युवक की ले ली जान


मृतक के भाई जगत सिंह बोरा ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद अस्कोट थाना प्रभारी पीआर आगरी के नेतृत्व में शुक्रवार को आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दी। दोपहर बाद पुलिस ने तीन युवकों सोबन सिंह ऐरी, हरीश सिंह कठायत और गंगा सिंह कठायत को गिरफ्तार कर लिया।

Pithoragarh: अब हफ्ते में दो दिन बंद नहीं रहेगा बाजार

तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इन युवकों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। मृतक गगन सिंह और नामजद सोबन सिंह ऐरी के बीच मुकदमा भी चल रहा था। हत्या की घटना से क्षेत्र सनसनी फैली हुई है, वहीं मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw

अल्मोड़ा में कोविड-19 वैक्सीन (covid-19 vaccine) का ड्राइ रन आज