Almora— प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश, प्रशासन का पुतला फूंका

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

Almora – Congress burnt effigy of administration on arrest of protesters

अल्मोड़ा, 07 जनवरी 2021
अल्मोड़ा
(Almora) कलक्ट्रेट में धरना—प्रदर्शन के लिए पहुंचे प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर कांंग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां चौघानपाटा में​ जिला प्रशासन का पुतला फूंककर रोष जताया।

वक्ताओं ने इसे सरकार व प्रशासन की दमनकारी नीति करार देते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों को शीघ्र रिहा नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
इस दौरान प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को तुरंत रिहा करने की मांग की।

पुतला दहन में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र रावत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गुड्डू भोज, जनवादी महिला समिति की सुनीता पांडे, पालिका सभासद सचिन आर्या, हेम चंद्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र बिष्ट, संजय वाणी, सुनील कठायत, राजीव कर्नाटक समेत र्क कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद ​थे।

Almora- बुधवार को कोरोना के 9 नए केस (new cases of Corona)

बताते चले कि मल्ला महल, कलक्ट्रेट में चल रहे निर्माण व संरक्षण कार्य को लेकर सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर बचाओं संघर्ष समिति ने 7 जनवरी यानि आज कलक्ट्रेट में धरना—प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। आज प्रदर्शन को पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार पीसी तिवारी समेत कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के बाद लोगों में भयंकर आक्रोश है। कांग्रेस समेत कई संगठनों के लोग यहां एसएसपी कार्यालय में धरने को पहुंच चुके है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/