Almora Breaking— आंगन में खाना बनी रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

Almora Breaking – leopard attacked woman who was eating food in the courtyard अल्मोड़ा, 30 दिसंबर 2020अल्मोड़ा (Almora) जिले के स्याल्दे विकासखंड में आंगन में…

Almora Breaking – leopard attacked woman who was eating food in the courtyard

अल्मोड़ा, 30 दिसंबर 2020
अल्मोड़ा (Almora)
जिले के स्याल्दे विकासखंड में आंगन में खाना बना रही एक महिला पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। गुलदार ने महिला पर झपटने के बाद पंजों से लहूलुहान कर दिया। महिला को स्वास्थ्य केंद्र देघाट लाया जा रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

घटना विकासखंड के कोठा बरंगल गांव की है। कमला देवी पत्नी हीरा सिंह उम्र 30 साल घर के आंगन में खाना बना रही थी। कुछ ही दूरी पर महिला के पति, उसके 2 बच्चे व ससुर भी बैठे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने कमला पर हमला कर दिया।

Almora Breaking— चोरो ने तोड़े अल्मोड़ा की बाजार में दुकानों के ताले

परिजनों के हो—हल्ला करने के बाद गुलदार वहां से भाग गया। लेकिन गुलदार के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र देघाट लाया जा रहा है।

बताते चले कि बीते 27 दिसंबर को बरंगल पंचायत के डोटियाल बाखल में खेत में घास काट रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया था। घायल महिला का काशीपुर में इलाज चल रहा है।

4 दिन में गुलदार के दो बार हमला करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुलदार के अटैक की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीण भयभीत है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/