Big Breaking— घर से पास युवक को मारी गोली, मौत

Big Breaking — A young man shot dead near home, dies हल्द्वानी, 24 दिसंबर 2020Big Breaking– उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से इस वक्त…

Big Breaking — A young man shot dead near home, dies

हल्द्वानी, 24 दिसंबर 2020
Big Breaking
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से इस वक्त एक बड़ी खबर है। यहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को घर के पास ही गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

amit
मृतक अमित कुमार, फाइल फोटो उत्तरा न्यूज

(Big Breaking) घटना आज देर शाम की है। काठगोदाम के चांदमारी क्षेत्र का रहने वाला अमित कुमार उम्र 31 वर्ष को घर को पास ही अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मार दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया जा रहा है अमित की सीने में गोली लगी। जिसके बाद आनन—फानन में उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और बाद में एसटीएच में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रधानमंत्री किसान योजना (Pradhan Mantri Kisan Yojana)की धनराशि इस दिन आएगी खाते में

सूचना पर एसएसपी समेत थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने कुछ माह पहले ही ससुराल वालों पर मुकदमा कराया था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।


इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/