Almora breaking – Cantor crashes, driver dies
अल्मोड़ा (almora)। यहां अल्मोड़ा (almora) जनपद के दन्या के पास एक कैंटर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत की सूचना हैै। कैंटर पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक कैंटर संख्या यूके 05 सीए 1562 को लेकर चालक कुंवर राम पुत्र शेर राम निवासी डीडीहाट पिथौरागढ़ में खड़िया लेकर पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जा रहा था कि ध्याड़ी दन्या रोड में दन्या के पास आटी बैंड के पास यह अनियंत्रित होकर गांव को जाने वाली सड़क में खाई की ओर झुक गया। चालक ने जान बचाने के लिये शीशा तोड़कर बाहर छलाग लगा दी और वह गहरी खाई में जा गिरा।
दन्या थाना प्रभारी संतोष देवरानी ने बताया कि मार्निग वाॅक करने वाले युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को 5ः15 मिनट पर सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने खाई में जाकर चालक को बाहर निकाला और उसे धौलादेवी अस्पताल लेकर गये वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
corona update — अब बागेश्वर के डीएम और सीडीओ की कोरोना रिपोर्ट आई पाॅजिटिव,पढ़े पूरी खबर
थाना प्रभारी संतोष देवरानी ने बताया कि परिजनों और कैंटर के मालिक को इसकी सूचना दे दी गई है। कैंटर का मालिक दन्या के लिये रवाना हो गया है। उसके आने के बाद शव का पंचनामा भरने की कार्यवाही की जायेगी। रेस्कयू करने वाली टीम में थाना प्रभारी संतोष देवरानी,एसआई सुंदर सिंह और पुलिस टीम के साथ बंसत गोस्वामी शामिल रहे।
यह भी पढ़े
- नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के सवाल,भाजपा नेताओं ने किस संवैधानिक अधिकार से बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र? मंत्री जवाब दें
- उत्तराखंड में मानसून का भीषण प्रकोप: 9 जिलों में भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बंद रहेंगे स्कूल
- 28 और 29 जुलाई को राज्य के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी,जिलाधिकारियों को दिए गए ये निर्देश
- वास्तविक लोक कलाकारों की अनदेखी कर रही है सरकार, शिल्पकार एकता कलाकार संगठन का आरोप
- इस जिले में 28 जुलाई को स्कूल बंद रखने के आए आदेश, यह है वजह

