बागेश्वर के डीएम और सीडीओ की रिपोर्ट कोरोना (corona) पॉजिटिव
बागेश्वर। दिन बीतते बीतते कोरोना (corona) के केस पूरे उत्तराखंड में बढ़ते ही जा रहे है। बागेश्वर जनपद में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Big Breaking — डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती (DG Health Dr. Amita Upreti) भी कोरोना की चपेट में, पूर्व में पति निकले थे संक्रमित
जानकारी के मुताबिक बागेश्वर के जिलाधिकारी विनीत कुमार और सीडीओ डीडी पंत की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (corona) आई है। प्रभारी सीएमओ डा. वीके सक्सेना ने बताया कि ट्रूनेट टेस्ट में दोनो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आइसोशन में है। स्वास्थ्य विभाग दोनो के स्वास्थ्य की निगरानी जिले के दोनों शीर्ष अधिकारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके बाद दोनों अधिकारी आइसोलेशन में चले गए हैं।
corona update: पिथौरागढ़ में 2 लोगों की मौत, 51 नये केस मिले
बागेश्वर के जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में एक दिन पूर्व ही एक बैठक सम्पन्न हुई थी। अब स्वास्थ्य विभाग दोनो अधिकारियों के संपर्क में आये लोगों की लिस्ट खंगालने में जुट गया है। वही जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों के सैंपल भी कोरोना जांच के लिये भेजे गये है।
- प्रशासन के नोटिस का खौफ: अल्मोड़ा में अतिक्रमणकारी ने खुद ढहाया अवैध निर्माण
- रुद्रपुर की कद्दावर नेता मीना शर्मा सहित कई दिग्गजों ने ज्वाइन की भाजपा
- अल्मोड़ा के डोल आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: CM धामी भी रहे मौजूद
- अल्मोड़ा के गांधी पार्क में पुरानी पेंशन और समान वेतन को लेकर संगठनों ने भरी हुंकार
- मई दिवस: अल्मोड़ा में श्रम व श्रमिक हितों के लिए प्रदर्शित हुई एकजुटता, अलग-अलग स्थानों पर हुए कार्यक्रम
कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/



