Mahaparinirvan Diwas: डॉ. आंबेडकर को विभिन्न संगठनों ने याद किया

Mahaparinirvan Diwas

Mahaparinirvan Diwas: Dr. Ambedkar remembered by various organizations

पिथौरागढ़ सहयोगी
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्य तिथि (Mahaparinirvan Diwas
) पर जिले में विभिन्न दलों व संगठनों ने उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलामंत्री महेश पाठक, नगर उपाध्यक्ष चंदन बोरा, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल चंद, महिला मोर्चा अध्यक्ष माला सौन, प्रमिला बोरा, सभासद विक्की वाल्मीकि, युवा मोर्चा के महेन्द्र सिंह देउपा, आशीष सर्मा दीपक लोहिया, नगर मंत्री होनी साह आदि मौजूद थे। (Mahaparinirvan Diwas)

पूर्व विधायक स्वर्गीय जीना के बड़े भाई ने सल्ट (Sult Almora) से चुनाव लड़ने पर जताई सहमति

दूसरी ओर बसपा कार्यालय टकाना में डॉ. आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस (Mahaparinirvan Diwas)श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार बबलू ने कहा कि संविधान निर्माता, दलितों-शोषितों के मुक्तिदाता डा. अंबेडकर के बताते हुए मार्ग पर चलने की आज ज्यादा जरूरत है।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी केशव कार्की, रघुवर राम, जिलाध्यक्ष दर्शन राम, भूपेंद्र व संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें