Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा— बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं ने ली एक और जान, जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत (prasuta ki maut)

prasuta ki maut

Almora – jila asptal me prasuta ki maut

अल्मोड़ा, 30 नवंबर 2020
पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के चलते एक और महिला को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। यहां जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक प्रसूता की मौत (prasuta ki maut) हो गई। अस्पताल में प्रर्याप्त सुविधाएं होती तो शायद महिला की जान बच सकती थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्राप्त जानकारी के मुताबिक धौलादेवी ब्लॉक के भैसाड़ी गांव निवासी नवीन प्रसाद की पत्नी ललिता (25) को रविवार को प्रसव पीड़ा के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी लाया गया। जहां महिला का प्रसव कराया गया।

प्रीमेच्योर प्रसव के चलते महिला व नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने जच्चा—बच्चा दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। आनन—फानन में परिजन महिला को महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जच्चा—बच्चा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने उसे हल्द्वानी ले जाने से मना कर दिया। (prasuta ki maut)

एसएसजे विश्वविद्यालय के डॉ भास्कर चौधरी (Bhaskar Chaudhary) ने दिया अंतरराष्ट्रीय शिक्षण संस्थान कतर में व्याख्यान

जिस पर डॉक्टरों ने महिला को ​जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया। लेकिन कुछ ही देर बाद महिला की मौत (prasuta ki maut) हो गई। इधर नवजात की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।

कोरोना संक्रमण(corona infection) की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने की नई गाइड लाइन जारी, पढ़े पूरी खबर

चिकित्सकों के मुताबिक महिला को आईसीयू की जरूरत थी। लेकिन अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। अस्पताल में प्रर्याप्त सुविधाएं होती तो शायद महिला की जान बचायी जा सकती थी।

महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल के बताया कि महिला को हार्ट से संबंधित दिक्कत थी। महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन परिजनों ने हायर सेंटर ले जाने से मना कर दिया। (prasuta ki maut)

दुखद घटना(Sad news)- शवयात्रा में आए सभासद का आकस्मिक निधन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अपडेट खबरों के लिए हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें