पूरन रौतेला दोबारा बने कांग्रेस नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जश्न

चौघानपाटा में किया मिष्ठान वितरण अल्मोड़ा:- कांग्रेस के  पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला को दोबारा संगठन की ओर से नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने…

चौघानपाटा में किया मिष्ठान वितरण

अल्मोड़ा:- कांग्रेस के  पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला को दोबारा संगठन की ओर से नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया|
कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में उनका भव्य स्वागत किया और आतिशबाजी कर  मिष्ठान वितरित किया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष रौतेला ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। रौतेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जन भावनाओं को प्राथमिकता दी है और पार्टी इस परंपरा को भविष्य में भी बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने दोबारा यह जिम्मेदारी दिए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे का आभार भी व्यक्त किया|

इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष  लता तिवारी, किरन साह, गीता मेहरा, राधा बिष्ट , मनोज सनवाल, आनंद बगडवाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, पंकज कांडपाल, हर्ष कनवाल, अवनी अवस्थी, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपा त्रिपाठी, प्रीति बिष्ट, सुधांशू, वैभव पांडे, विनोद वैष्णव, मुकेश नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20181012 WA0053

25
26