Almora— दर्दनाक हादसे ने ले ली पति पत्नी की जान

दन्या अल्मोड़ा (Almora)। एक दर्दनाक हादसे में पति पत्नी की मौत की खबर है। पति अपनी पत्नी को ससुराल में भैया दूज का टीका करवाकर…

दन्या अल्मोड़ा (Almora)। एक दर्दनाक हादसे में पति पत्नी की मौत की खबर है। पति अपनी पत्नी को ससुराल में भैया दूज का टीका करवाकर लौट रहा था।दोनो का एक आठ माह का पुत्र है उसे वह घर पर ही छोड़कर गये थे और शाम को वापस घर आने वाले थे।


जानकारी के मुताबिक (Almora)
धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम भैसाड़ी निवासी जीवन सिंह पुत्र बची सिंह अपनी पत्नी गीता देवी के साथ किसी दोस्त की मारूति कार संख्या यूके 02-5015 लेकर ससुराल सिमलखेत गया था। सिमलखेत से लौटते समय वाहन ध्याड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Accident – खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 4 घायल


दन्या थाना प्रभारी संतोष देवरानी ने बताया कि उनके पास सोमवार रात्रि 9:20 पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना आई। और जब वह घटना स्थल पहुंचे तो मा​रूति कार लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। पुलिस टीम और आपदा राहत बल की टीम किसी तरह नीचे गई और तब ​तक दुर्घटना में 35 वर्षीय ​जीवन सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी ​जबकि उसकी पत्नी गीता देवी लहुलुहान हालत में थी।

घायल महिला को आपदा राहत बल और पुलिस टीम धौलादेवी अस्पताल लेकर आई जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अल्मोड़ा जिला अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया। मंगलवार की सुबह गीता देवी (31) ने भी दम तोड़ दिया। दोनों का 8 माह का एक पुत्र है। जीवन सिंह और उसकी पत्नी की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।

अब व्हाट्सएप से भी पेमेंट कर पाएंगे यूजर्स :- उत्तरा न्यूज़

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos

Almora- कटारमल सूर्य मंदिर (Katarmal Sun Temple) में मनाया गया सूर्य पर्व