corona update— अल्मोड़ा जनपद में 27 एसएसबी के जवानों सहित 37 नये केस, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1755

अल्मोड़ा। गुरूवार को अल्मोड़ा जनपद में 37 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 32 केस ताड़ीखेत ब्लॉक से हैं और…

अल्मोड़ा। गुरूवार को अल्मोड़ा जनपद में 37 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 32 केस ताड़ीखेत ब्लॉक से हैं और इसमें से 27 एसएसबी गनियाद्याली के जवान है अल्मोड़ा नगर में कारखाना बाजार का एक सैंपल पॉजिटिव आया है वही 4 नये केस भैंसियाछाना ब्लॉक से है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1745 पहुंच गई है। इनमें से 1632 लोग स्वस्थ हो चुके है जबकि 107 एक्टिव केस है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जनपद में 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैै।


विगत 29 सितंबर से अगर आंकड़ों की बात करे तो इस दिन अल्मोड़ा जनपद में 10 लोगों के कोरोना सैंपल पॉजिटिव आये थे। 30 सितंबर को 18 लोगों में कोरोना वायरस (corona virus) संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वही 1 अक्टूबर को जनपद में 24 लोगों के कोरोना सैंपल पॉजिटिव आये थे।


2 अक्टूबर शुक्रवार को जनपद में 10 लोगों में कोरोना वायरस (corona avirus) संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 3 अक्टूबर को 7 लोगों में कोरोना वायरस (corona virus) संक्रमण की पुष्टि हुई । रविवार 4 अक्टूबर को भी कोरोना वायरस संक्रमण के 7 नये मामले सामने आये थे। सोमवार 5 अक्टूबर को जनपद में 6 लोगों में कोरोना वायरस (corona virus) संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 6 अक्टूबर मंगलवार को 15 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।


7 अक्टूबर बुधवार को 23 लोगों के कोराना सैंपल पॉजिटिव आये थे वही 8 अक्टूबर गुरूवार को 17 लोगों के कोरोना सैंपल पॉजिटिव आये है। 9 अक्टूबर शुक्रवार को 19 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 10 अक्टूबर शनिवार को 7 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। रविवार 11 अक्टूबर को 13 लोगों में कोरोना वायरस (corona virus) संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

सोमवार 12 अक्टूबर को 8 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार 13 अक्टूबर को 12 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बुधवार 14 अक्टूबर को 15 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी और अब 15 अक्टूबर गुरूवार यानि आज 37 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।


खबरों से अपडेट रहने के लिये कृपया हमारे youtube
चैनल को सब्सक्राइब करें