Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

वनों से हक छीना तो जनता को विकल्प भी दे सरकार (government) अल्मोड़ा में सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

government should also give an alternative

अल्मोडा, 06 अक्टूबर2020- जिला कांंग्रेस कमेटी अल्मोडा़ के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने कांंग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ गांधी पार्क चौहानपाटा अल्मोडा़ में सरकार (government) की नीतियों के खिलाफ धरना दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बिजली-पानी के बिलों की प्रति जलायी। इस अवसर पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंडियों को गिरिजन/अरण्यजन मानते हुये उनके पुश्तैनी वनाधिकार और हक़ हक़ूक़ बहाल किये जाय और उन्हें क्षतिपूर्ति दी जाय।

उन्होंने केंद्र सरकार (government) की सेवाओं में उत्तराखंड वासियों को आरक्षण देने की मांग के साथ ही परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी देने, प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर, बिजली और पानी निशुल्क देने,

जड़ी-बूटियों पर स्थानीय समुदाय को अधिकार देने, उत्तराखंडवासियों को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवायें निशुल्क देनें, एक यूनिट आवास बनाने हेतु लकड़ी, बजरी व पत्थर निशुल्क दिया देने, जंगली जानवरों द्वारा जनहानि पर 25 लाख रूपये क्षतिपूर्ति व परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी (government) नौकरी देने, जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुकसान पर प्रतिनाली पांच हजार रूपये क्षतिपूर्ति देने, राज्य में अविलम्ब चकबंदी करने की मांग की।

Almora- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोडा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

इसके पश्चात् कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार (government) का पुतला दहन कर पानी एवं बिजली के बिलों की प्रतियां भी दहन की।

कार्यक्रम में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राजेन्द्र बाराकोटी, पूर्व राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल, ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,

जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पांडे, राबिन भण्डारी, हर्ष कववाल, शरद साह, दीपा साह, गोपाल सिंह चौहान, अम्बीराम, प्रताप सत्याल, निर्मल रावत, दिनेश नेगी, ललित सतवाल, प्रीति बिष्ट, गोपाल भट्ट, जितेन्द्र अधिकारी, सुनील कुमार, जितेन्द्र तिलारा, एमके जोशी, कमल बिष्ट, चन्दन सिंह, विनय शैलानी, रोहन आर्या, संतोष कुमार, कार्तिक साह, लीला जोशी, राजेन्द्र सिंह, गोपाल सिजवाली, आशीर्वाद गोस्वामी, जगदीश लटवाल, सुभाष वाल्मीकि, अजय कुमार, चन्द्र प्रकाश जोशी, करन बिष्ट, हेम आर्या, शंकर कुमार सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

government

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/