अल्मोड़ा टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष गणेश को मिली कुंमाऊं मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

अल्मोड़ा टैक्सी यूनियन

Ganesh, vice-chairman of Almora Taxi Union, gets the responsibility of Kunmaun Mandal vice-president अल्मोड़ा टैक्सी यूनियन

अल्मोड़ा टैक्सी यूनियन

अल्मोड़ा, 04 अगस्त 2020— अल्मोड़ा टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष और पूर्व बीडीसी सदस्य गणेश सिंह बिष्ट को टैक्सी यूनियन महासंघ का कुमांऊ उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महासंघ के अध्यक्ष ठाकुर सिंह ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि पूरे कुमांऊ मंडल की टैक्सी यूनियनों के साथ विचार विमर्श के बाद इस पद पर गणेश बिष्ट की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि संगठन को गणेश बिष्ट के संगठन क्षमता और अनुभव का लाभ मिलेगा और संगठन मजबूत बनेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने नियुक्ति पत्र में गणेश बिष्ट से संगठन के प्रति जवाबदेह रहने और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक समारोह का आयोजन कर उनका भव्य स्वागत भी किया जाएगा।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश बिष्ट ने भी इस नियुक्ति पर अध्यक्ष ठाकुर सिंह बिष्ट सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।

उनकी इस नियुक्ति पर महासंघ के कुमांऊं अध्यक्ष शैलेन्द्र तिलारा, महासचिव नीरज पंवार,सचिव अर्जुन सिंह मुस्यूनी,उपसचिव आनंद सिंह भोज,कोषाध्यक्ष बालकृष्ण, गोपाल सिंह रावत,सुभाष मलहोत्रा, अनूप साह, भीमा पंवार ने भी खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

इधर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,सांसद अजय टम्टा तथा कुमांऊ मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष सुरेन्द्र डसीला ने भी गणेश बिष्ट को बधाई दी है। (अल्मोड़ा टैक्सी यूनियन)