झूठे मुक़दमे के ख़िलाफ़ बागेश्वर कांग्रेस (Bageshwar Congress) में आक्रोश

Anger in Bageshwar Congress against false cases बागेश्वर। जिला अध्यक्ष लोकमणी पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं (Bageshwar Congress) ने आज एसबीआई तिराहे पर पेट्रो…

Anger in Bageshwar Congress against false cases

बागेश्वर। जिला अध्यक्ष लोकमणी पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं (Bageshwar Congress) ने आज एसबीआई तिराहे पर पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि और देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर लगाए गए मुकदमे के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि कोरोना काल में जब आम आदमी महंगाई और बेरोजगारी की मार से त्रस्त है ऐसे में सरकार पेट्रो पदार्थों के दामों में लगातार वृद्धि कर रही है। इससे महंगाई आसमान छूने लगी है और दैनिक उपयोग की चीजें आम आदमी की पहुंच से दूर होने लगी हैं। पेट्रोल व डीज़ल के दाम आसमान छूने लगे है। फिर भी सरकार चुप बैठी हुई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार विपक्ष के अधिकार को ही चुनौती देने लगी है। सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने वाले कांग्रेस के नेताओं पर मुकदमे ठोके जा रहे हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि भाजपा सरकार लोगों को अपने खिलाफ आवाज उठाने नहीं देना चाहती।वही सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाली मीडिया को भी चुप कराने में लगी हुई है। जो अत्यन्त निंदनीय है।

uru

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि वर्तमान में सरकार वैश्विक महामरी से निपटने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है जो अपनी विफलता छुपाने के लिए आवाज़ उठाने वालों के ख़िलाफ़ चाहे राजनीतिक संगठन हो, सामाजिक संगठन या फिर मीडिया हो उन पर झूठे मुक़दमे करने का निंदनीय कार्य कर रही है।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेन्द्र टंगड़िया ने कहा कि सरकार को तुरंत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व अन्य सहयोगी साथियों पर लगाये गए फ़र्जी मुक़दमों को वापस लेना चाहिए। अन्यथा पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों में उतरेगी। सरकार अपनी मनमानी नही चला सकती है सब को अपनी बात कहने का लोकतांत्रिक अधिकार संविधान ने दिया है। उसका दमन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा।

पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लोकमणी पाठक, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा,पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेन्द्र टंगड़िया, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवेन्द्र परिहार, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्षय गीता रावल, बालकृष्ण,महेश पन्त, ईश्वर पांडे आदि शामिल रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/