रानीखेत महाविद्यालय के नवनीत अध्यक्ष व ललित बने सचिव

उत्तरा न्यूज डेस्क
4 Min Read

रानीखेत महाविद्यालय के नवनीत अध्यक्ष व ललित बने सचिव
8rkt 2


स्वतंत्रता संगाम सेनानी जय दत्त वैला राजकीय पीजी कालेज रानीखेत में छात्रसंघ चुनाव के नतीजो में नवनीत उपाध्याय अध्यक्ष बनें। त्रिकोणीय मुकाबले में उन्होने अपने निकट प्रतिद्वंदी कुलदीप मेहरा को 232 मतो से पराजित किया। इसी के साथ पदो के लिये हुवे मतदान में मोहित पाण्डे उपाध्यक्ष, हिमांशी बिष्ट छात्रा उपाध्यक्षा व शालवी साह विवि प्रतिनिधि चुनी गयी तथा सचिव ललित कुमार आर्या, उप सचिव निखिल बिष्ट, कोषाध्यक्षं हिमाॅशु बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव विशाल चन्द्र फुलारा तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधी के लिये सुधांशू भटट को निर्विरोध चुना गया। जबकी कला व विज्ञान संकाय पद के लिये किसी ने भी नामांकन नही किया। प्राचार्य डा.चन्द्रराम ने परिणाम घोषित कर नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारीयों को शपथ दिलायी।
नगर के राजकीय पीजी कालेज में शनिवार को छात्रसंघ के ग्यारह में से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्षा एवं विवि प्रतिनिधि सहित चार पदो के लिये हुवे मतदान उपरांत मतगणना कडी सुरक्षा के मध्य समपन्न हुई। छात्र संघ प्रभारी डा. वाईसी सिंह ने जानकारी देते बताया कि अध्यक्ष पद पर नवनीत उपाध्याय ने 571 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी कुलदीप मेहरा को 232 मतो से पराजित किया। कुलदीप को 339 व हरीश चन्द्र सिह को 319 मत मिले। उपाध्यक्ष में मोहित पाण्डे ने कडे मुकाबले में 601 मत पाकर रोहित अधिकारी को 11 मतो से पराजित किया। रोहित को 590 मत मिले। छात्रा उपाध्यक्षा में हिमांशी बिष्ट ने एक तरफा 875 मत पाकर रजनी पवार को 553 मतो से पराजित किया। रजनी को 322 मत मिले। विवि प्रतिनिधि पद में शालवी साह ने 695 मत पाकर एक दिनेश सिंह को 203 मतो से पराजित किया। दिनेश को 492 मत मिले। उन्होने बताया कि अध्यक्ष में 6 रदद व 3 नोटा, उपाध्यक्ष में 31 रदद 16 नोटा, छात्रा उपाध्यक्ष 19 रदद व 22 नोटा, विवि प्रतिनिधि में 26 रदद व 25 मत नोटा हुवे। मतगणना उपरांत प्राचार्य डा.चन्द्रराम ने परिणाम घोषित कर नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारीयों को शपथ दिलायी। शांती पूर्ण चुनाव समपन्न कराने के लिये प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा के इंतजाम करने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया था। छात्र संघ प्रभारी डा. वाईसी सिंह ने बताया 5 बुथो में सुबह दस बजे से दोपहर डेढ बजे तक मतदान हुआं जिसमें 1760 मतदाओं में से 1238 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग कियां। जो कुल मत का 70.3 प्रतिशत है। शुरु में मतदान का प्रतिषत कम था
चुनाव समपन्न कराने में प्राचार्य डा. चन्द्रराम छात्र संघ प्रभारी,डा.वाईसी सिंह, डा. अनुपमा तिवारी, डा. आशुतोष त्रिपाठी, डा. महिराज माहरा, डा. मुकेश जोशी डा. बीबी भटट सहित अनेक लोग थे। कालेज प्रशासन ने शांती पुर्ण चुनाव समपन्न कराने में दिये गये सहयोग के लिये सभी का आभार व्यक्त किया।
———————-
ये चुने गये निर्विरोध
सचिव पद में ललित कुमार आर्या, उप सचिव में निखिल बिष्ट, कोषाध्यक्ष में हिमाॅशु बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव में विशाल चन्द्र फुलारा तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधी के लिये सुधांशू भटट को निर्विरोध चुना गया। जबकी कला व विज्ञान संकाय पद के लिये किसी ने भी नही नामांकन किया।

new-modern