कर्मचारियों की नाराजगी दूर करेगी सरकार, विस सत्र में यह कदम उठाया जाएगा

कर्मचारियों की नाराजगी दूर करेगी सरकार, विस सत्र में यह कदम उठाया जाएगा अल्मोड़ा- वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत अल्मोड़ा जिले के दौरे…

कर्मचारियों की नाराजगी दूर करेगी सरकार, विस सत्र में यह कदम उठाया जाएगा

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

IMG 20180904 202950
अल्मोड़ा- वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत अल्मोड़ा जिले के दौरे पर है।मंगलवार को सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और उनकी समस्या सुनी| इस दौरान मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे कर्मचारियों के आंदोलन पर सरकार गंभीर है| उनकी समस्याओं को लेकर मंथन किया जा रहा है|पंत ने कहा कि कर्मचारी संगठनों से वार्ता हुई हैं| जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसे मंत्री परिषद की बैठक में रखा जायेगा. उसके अनुमोदन के बाद सदन में कर्मचारियों की मांगों को रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने को सरकार गंभीर है| इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, महामंत्री रवि रौतेला, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश नयाल, तुषार कांत साह सहित प्रशासन व विभागों के अधिकारी मौजूद थे|