अल्मोड़ा के प्रसिद्ध चित्रकार नवीन वर्मा ‘बंजारा’ का निधन, शोक की लहर

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा: 13 अप्रैल- अल्मोड़ा के प्रसिद्ध मूर्तिकार, चित्रकार व जनसरोकारी व्यक्तित्व वाले नवीन वर्मा ‘बंजारा’ का निधन हो गया है|वह 73 वर्ष के थे|

new-modern

सोमवार की अलसुबह उन्होंने अंतिम सांस ली, उनका अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ था|

बंजारा नाम से लोकप्रिय नवीन वर्मा अल्मोड़ा के प्रसिद्ध कलाकारों में शुमार थे उनके द्वारा अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के प्रांगण में बनाई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा उनकी बनाई अनुपम कृति में से एक है, वह वाटर कलर और ऑयल पेंटिंग के भी निपुण कलाकार थे। प्रसिद्ध लोक गायक गिरीश तिवारी गिर्दा उन्हें गुरु बुलाते थे। उनका अंतिम संस्कार सेमवार यानि आज अल्मोड़ा विश्वनाथ घाट में होगा।

स्वर्गीय वर्मा की चार पुत्रियां हैं सभी विवाहित हैं| पत्नी इंद्रा वर्मा नगर पालिका सभासद भी रही हैं| वह 70 के दशक में उत्तराखंड लोक वाहिनी के दिग्गज नेता स्वर्गीय डा. शमशेर सिंह बिष्ट से जुड़े और उनके प्रगाड़ मित्र रहे| जनसरोकारों के प्रति उनका प्रेम उनकी कला में भी साफ दिखता है|

प्रसिद्ध फोटोग्राफर व सामाजिक कार्यकर्ता जयमित्र बिष्ट ने यह दुखद सूचना साझा की है| बंजारा के निधन पर नगर में अनेक लोगों ने गहरा दुख जताया है|

TAGGED: