Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

नहीं रहे वरिष्ठ आर्यसमाजी पूरन सिंह रावत (Puran Singh Rawat), 105 वर्ष की आयु में निधन

नहीं रहे वरिष्ठ आर्यसमाजी पूरन सिंह रावत, 105 वर्ष की आयु में निधन

अल्मोड़ा। आर्य समाज के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व प्रधान पूरन सिंह रावत (Puran Singh Rawat) का निधन हो गया है। वह 105 वर्ष के थे। वह काफी समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। यहां दुगालखोला स्थित अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
dharna

मूल रूप से हवालबाग विकासखंड के ग्राम ​बर्शिमी, लोधिया निवासी स्व. पूरन सिंह रावत (Puran Singh Rawat) अपने परिवार के साथ काफी वर्षों से यहां दुगालखोला स्थित अपने आवास में रहते थे। वह अपने पीछे 5 पुत्र, 3 पुत्रियों, पौत्र, परपौत्र से भरापूरा परिवार छोड़ गए है। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 10 बजे उनके आवास दुगालखोला से विश्वनाथ घाट के लिए प्रस्थान करेगी। जहां वैधिक विधि द्वारा उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

स्व. पूरन सिंह रावत (Puran Singh Rawat) 25 वर्ष की उम्र में आर्य समाज से जुड़ गए थे। वर्तमान में वह आर्य समाज के वरिष्ठ सदस्यों में एक थे। आर्य समाज अल्मोड़ा के वह 15 साल तक प्रधान भी रहे।

आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के मंत्री दयाकृष्ण कांडपाल ने बताया कि सन 1913 में अल्मोड़ा में आर्य समाज के भवन का निर्माण हुआ था। 20 अप्रैल 1967 ​को आर्य समाज के भवन में आग लग गई थी। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तरप्रदेश के तत्कालीन प्रधान तथा सांसद प्रकाश वीर शास्त्री द्वारा 4 जून 1973 को दोबारा आर्य समाज के भवन की नींव रखी थी। उनके द्वारा भवन निर्माण की जिम्मेदारी पूरन सिंह रावत को सौंपी गई थी।

इसके अलावा स्व.रावत ग्राम बर्शिमी के एकमात्र ऐसे प्रधान है जो लगातार 35 वर्षों तक निर्विरोध ग्राम प्रधान रहे। उनके कार्यकाल में ही राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया की स्थापना हुई। स्व. रावत के परिजनों के मुताबिक ग्राम सभा बर्शिमी के प्राथमिक विद्यालय की स्थापना के लिए उन्होंने खुद की भूमि दान कर विद्यालय भवन का निर्माण कराया।

स्व. रावत निर्बल, असहाय व निर्धन लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे। वह एक प्रसिद्ध समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते थे। अपनी लोकप्रियता व समाजसेवा के चलते वह अपने पैतृक गांव बर्शिमी में लगातार 35 वर्ष तक प्रधान पद पर बने रहे।

उनके निधन पर आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के मंत्री दयाकृष्ण कांडपाल समेत आर्य समाज मंदिर अल्मोड़ा के सदस्यों, सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, प्रांतीय उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, भाजयुमो प्रदेशध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गोविंद पिलख्वाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पीतांबर पांडेय, नगरध्यक्ष कांग्रेस पूरन रौतेला, तारा चंद्र जोशी, नगरध्यक्ष भाजपा कैलाश गुुरुरानी, ग्राम प्रधान बर्शिमी ममता रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज लटवाल, जिपंस नंदन लाल ने शोक व्यक्त किया है।


dharna
dharna

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1