स्व.नंदन सिंह नयाल (nandan singh nayal) के कार्यकाल में ही राशिसं को सरकार से मिली थी मान्यता
अल्मोड़ा। पूर्व शिक्षक व राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री स्व.नंदन सिंह नयाल (nandan singh nayal) के निधन पर राजकीय शिक्षक संघ, कुमाउं मंडल ने शोक (grief) व्यक्त किया है। पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
आज यहां राजकीय शिक्षक संघ भवन में पदाधिकारियों ने स्व. नयाल के निधन पर दो मिनट का शोक (grief) रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व. नंदन सिंह नयाल (nandan singh nayal) ने सदैव शिक्षक हितों के लिए काम किया।स्व. नयाल के अथक प्रयासों से ही उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद 2008 में राजकीय शिक्षक संघ को सरकार से मान्यता मिली थी।
कहा कि स्व. नयाल ने अपने कार्यकाल में शिक्षकों की कई जटिल समस्याओं का समाधान किया था। वह राशिसं के लिए सदैव एक प्रेरणास्रोत रहेंगे।
शोक (grief)व्यक्त करने वालों में मंडलीय अध्यक्ष विजय गोस्वामी, मंत्री डॉ. कैलाश सिंह डोलिया, उपाध्यक्ष डीडी गुणवंत, डॉ. प्रीति मजगईं, संयुक्त मंत्री रविशंकर गुसाईं, डॉ. ममता जोशी पाठक, पूनम भट्ट, आय व्यय निरीक्षक दीपक बिष्ट, कोषाध्यक्ष प्रदीप जोशी, कार्यालय मंत्री नूर अफजल, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा हीरा सिंह बोरा, जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार जोशी, संयुक्त मंत्री कैलाश सिंह रावत, राजेंद्र कुमार जोशी, गोपाल गैड़ा, नंदा सिंह दशौनी, जीवन चंद्र कांडपाल समेत कई शिक्षक मौजूद थे।
उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे….. आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें. यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/ हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1