यहां सिलेंडर के साथ सड़कों पर उतरें कांग्रेस कार्यकर्ता, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

केंद्र सरकार का पुतला फूंका

पिथौरागढ़ सहयोगी
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया। पार्टी कार्यालय के पास सड़क पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
kaumari 1
medical hall

जिलाध्यक्ष महर ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई पर लगाम लगाने की बजाय जनता पर और दबाव बना रही है। गैस सिलेंडर के दाम आए दिन बढ़ाए जा रहे हैं और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है।

prakash ele 1
metro restaurent
pramod nainwal

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और सेवादल अध्यक्ष दिनेश बिष्ट ने कहा कि यह सरकार आम जनता पर ईस्ट इंडिया कंपनी और मुगलों द्वारा लगाए जाने वाले करों के रिकाॅर्ड तोड़ रही है और उस सबसे ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक भावनाओं को हवा दे रही है।

वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं किये गए तो कांग्रेस लोगों के साथ सड़कों पर उतरने का बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में मथुरा दत्त जोशी, कुंडल महर, खीमराज जोशी, छात्रनेता योगेश सौन, रहीम कुरैशी, सभासद कमल पांडेय, कैलाश जोशी और मनोज पांडेय समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1