अल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग: नगर व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया पर अध्यक्ष प्रत्याशी दीपेश ने खड़े किए सवाल— फर्जी वोट डलवाने समेत लगाए कई गंभीर आरोप, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

यहां देखें संबंधित वीडियो अल्मोड़ा। बीते 5 जनवरी को संपन्न हुए नगर व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष प्रत्याशी दीपेश जोशी ने धांधली बरते जाने का…

यहां देखें संबंधित वीडियो

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा। बीते 5 जनवरी को संपन्न हुए नगर व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष प्रत्याशी दीपेश जोशी ने धांधली बरते जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े किए है। बुधवार तक दोबारा मतगणना नहीं किए जाने पर न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है।

नगर के एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान दीपेश ने कहा कि 5 जनवरी को नगर व्यापार मंडल चुनाव के दौरान व्यापारियों से जबरन अपने पक्ष में मतदान कराया गया। साथ ही विपक्षी प्रत्याशियों द्वारा मतगणना में भी धांधली की गई।

दीपेश ने चुनाव समिति पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर व्यापार मंडल चुनाव में चुनाव समिति द्वारा 11 व 18 दिसंबर को बनी मतदाता सूची से मतदान नहीं कराए जाने तथा इसे निरस्त किए जाने की सावर्जनिक घोषणा की गई थी, लेकिन यह सूची निरस्त न कर इसी से वोट डलवाये गए और प्रत्याशियों की इसकी जानकारी नहीं दी गई।

कहा कि पूर्व की बैठकों में यह घोषणा की गई थी कि चुनाव सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न कराए जाएंगे लेकिन क्या कारण रहे कि सीसीटीवी नहीं लगाए गए। इसके अलावा नगर व्यापार मंडल के एक पूर्व पदाधिकारी पर मतपत्रों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

दीपेश ने कहा कि चुनाव व मतगणना में धाधंली होने की आशंका के चलते उन्होंने 5 जनवरी को मतगणना संपन्न होने के बाद जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष को पत्र लिखकर मतगणना में धांधली की बात कहते हुए फिर से मतगणना की मांग की थी। लेकिन जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उनकी मांग को यह कहते हुए अस्वीकार मार दिया की नियमत: चुनाव परिणाम घोषित होने के आधे घण्टे के बाद उन्हें अपील करनी चाहिए था। लेकिन उन्होंने डेढ़ घण्टे बाद पुनः मतगणना की मांग की इस वजह से दोबारा मतगणना नहीं कराई जा सकती।

इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी में जाकर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्य्क्ष नवीन वर्मा को इस मामले में जानकारी देते हुए दोबारा मतगणना की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी को फिर से मतों की गिनती करने के निर्देश दिए है। ​मामले का पत्र उन्होंने जिलाध्यक्ष को भी दिया। लेकिन जिला व्यापार मंडल की कार्यकारिणी ने प्रदेश अध्य्क्ष के निर्देश को मानने से इनकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि यदि बुधवार तक उनकी मांग नहीं मानी तो वह न्याय पाने के लिए न्यायालय जाने को विवश होंगे। इसके अलावा उन्होंने न्याय के देवता चितई मंदिर जाकर अर्जी लगाई है। प्रेस वार्ता में उनके साथ प्रकाश सनवाल, रमन वर्मा, जीवन बिष्ट आदि मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….