धर्म जागरण समन्वय विभाग के प्रांत प्रमुख कुमाऊं भ्रमण पर

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

धर्म जागरण समन्वय विभाग के प्रांत प्रमुख आचार्य ऋतुराज ने कुमाऊं भ्रमण के दौरान जागेश्वर धाम के दशॕन किये। मंदिर में पूजन के उपरांत मंदिर के प्रधान पुजारी पं कैलाश चंद्र भट्ट ‘हेमन्त’ , पं लक्ष्मी दत्त भट्ट, आचार्य गिरीश भट्ट व अन्य पुरोहितो ने उन्हे रूद्राक्ष की माला व मंदिर समूह का प्रतीक चिन्ह भेट किया। मंदिर पूजन उपरांत आचार्य रितुराज ने मंदिर समूह में पुरोहितो के साथ धमॕ, शास्र, परंपराओं व संगठन के विस्तार पर चर्चा की। जागेश्वर धाम आगमन पर उनके साथ कैलाश भट्ट सांस्कृतिक प्रमुख कुमाऊं मंडल क्षेत्र, अरविंद जोशी धर्म जागरण प्रमुख, पं लक्ष्मी दत्त भट्ट, योगेश भट्ट सास्कृतिक संयोजक, सुनील कुमार सह संयोजक अल्मोडा, आचार्य गिरीश चन्द्र भट्ट, उदय चौधरी, पं कमल भट्ट ‘कैलाश’, पं निमॕल भट्ट शात्री व पं प्रकाश चन्द्र भट्ट सहित कई पुजारी, पुरोहित मौजूद थे।

new-modern

आचार्य रितुराज ने कहा हिंदू धर्म से जूडे सभी मठ मंदिरों के पुरोहितो को भी “धमॕ जागरण समन्वय विभाग” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ही अंग हैं इससे जुड़कर धमॕ की रक्षा (सुरक्षा) प्रदान करने में योगदान करना चाहिए। राष्ट्र में हिंदू धर्म को खंडित करने वाले तत्वों का पुरजोर विरोध किया जायेगा प्राचीन परंपराओं व शास्त्र का विरोध कर धर्म का उल्लंघन करने वाले लोगों का विरोध किया जायेगा।