दुखद:- साल के पहले दिन ही ग्राम प्रधान के परिवार पर दुखों का टूटा पहाड़,नदी में समाई कार ग्राम प्रधान की मौत

दुखद:- साल के पहले दिन ही ग्राम प्रधान के परिवार पर दुखों का टूटा पहाड़,नदी में समाई कार ग्राम प्रधान की मौत

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

डेस्क :- टिहरी में हुए सड़क हादसे में ग्राम पंचायत जयदो के प्रधान महेंद्र सिंह की दर्दनाक मौत हो गई|

कार विकासनगर से डामटा की ओर जा रही थी कि दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुमन क्यारी के समीप अनियंत्रित होकर सीधे यमुना नदी में जा गिरी।

pro jagat singh bisht

जानकारी के अनुसार दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुमनक्यारी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सीधे यमुना नदी में जा गिरी। कार में सवार प्रधान महेंद्र सिंह (40) पुत्र सुपा सिंह, निवासी ग्राम-लोटूऊ जौनसार तहसील चकराता जिला देहरादून निवासी की मौके पर ही मौत हो गई ।

junior high school shikshk sangh

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने स्थानीय जनता की मदद से शव को यमुना नदी से मुख्य मार्ग तक लाने के बाद 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना की सूचना बुधवार सुबह के वक्त मिली। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है|