shishu-mandir

कसारदेवी में हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत,कई जनसमस्याओं को भी कार्यकर्ताओं ने उठाया

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष रवि रौतेला का कसारदेवी में आयोजित एक समारोह में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर युवा,​वरिष्ठ और महिला कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में आने पर अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वाग​त किया और आशा जताई की संगठन की मजबूती के साथ वह क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण भी करेंगे।

saraswati-bal-vidya-niketan

सोमवार को कसारदेवी क्षेत्र में हुए कार्यक्रम में स्वागत कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमें क्षेत्र कही समस्याओं पर भी चर्चा की गई। स्थानीय विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने भी समस्याओं का निस्तारण का भरोसा दियां जबकि जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि संगठन जनता सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच सेतु का कार्य करेगा।


इस मौके पर पूर्व जिलापंचायत सदस्य महिपाल सिंह बिष्ट,मोहन सिंह,कुंदन सिंह,पान सिंह खंपा, अर्जुन सिंह मुस्यूनी,चंदन लाल,देव सिंह पिलख्वाल,कुंदन मेहता, विरेन्द्र मेहता,मंडल अध्यक्ष ललित मेहता,डीसीबी के निदेशक विनीत बिष्ट सहित आस पास के गांवों के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

must read it

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….