Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: दिनदहाड़े गुलदार ने बकरी पर किया अटैक, ग्रामीणों में दहशत

दिनदहाड़े गुलदार ने बकरी पर किया अटैक

paliwal 1

अल्मोड़ा। धौलादेवी पाली ग्राम सभा के धौलापाली में दिनदहाड़े गुलदार ने बकरी को मौत के घाट उतार दिया। घर के पास ही गुलदार ने बकरी पर अटैक कर दिया। गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव के मोहन राम की कुछ बकरियां आज सुबह घर के कुछ ही दूरी पर ही घास चर रही थी। इसी दौरान घात लगाये गुलदार ने एक बकरी पर अटैक कर दिया। ​आस पास के लोगों के चिल्लाने के बाद गुलदार वहां से जंगल की ओर भाग गया। लेकिन बकरी की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले गुणादित्य में गुलदार के शावक का शव बरामद हुआ था। जिसके बाद गुलदार गांव व आस पास के क्षेत्र में कई बार घूमते हुए दिखाई दे रहा है।

ग्राम प्रधान दया किशन ने बताया कि गुलदार के बार—बार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। साथ ही जनहानि की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….