शिक्षक नेता पंचम मेवाड़ी का निधन, शिक्षकों में शोक की लहर

शिक्षक नेता पंचम मेवाड़ी का निधन, शिक्षकों में शोक की लहर

IMG 20191228 WA0014

अल्मोड़ा:- राजकीय इंटर काँलेज में तैनात संगीत शिक्षक पंचम मेवाड़ी का निधन हो गया है|


शिक्षक नेता मेवाड़ी के निधन पर राशिसं सहित समस्त शिक्षकों में शोक की लहर है| सभी ने इस युवा शिक्षक के असमायिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है|

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


रसायन विज्ञान से एम.एस.सी.मेवाड़ी बाड़ेछीना से पूर्व वे राजकीय इंटर कॉलेज गडकरी ( नैनीताल ) मैं विज्ञान के शिक्षक के बतौर कार्य कर चुके थे|वह कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे|

मेवाड़ी अपने पीछे वृद्ध माता,पत्नी व दो पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं|

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राठौर ने बताया कि वह एक प्रखर वक्ता थे, राजकीय शिक्षक संघ जनपद नैनीताल के संगठन मंत्री भी रहे|

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मेवाड़ी ने असंगत विषय के शिक्षकों के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया था|
कहा कि वह एक स्थापित लोकगायक भी थे उनके कई कैसेट मार्केट में उपलब्ध है, जो उन्हें हमेशा हमारे बीच जिंदा रखेंगे|

इधर राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष डीडी गुणवंत ने भी गहरा दुख जताया है शोक संदेश में उन्होंने कहा कि उनका युवा अवस्था में संसार छोड़ जाना बेहद तखलीफ़देह है| उन्होंने कहा कि संगठन ने एक प्रखर व्यक्तित्व को खो दिया है जो अपूरनीय क्षति है, उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है|
इधर राजकीय शिक्षक संघ के समस्त शिक्षकों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है|