बिग ब्रेकिंग: मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल भर्ती

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
फाइल फोटो

डेस्क। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की आज दोपहर अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की आज दोपहर करीब तीन बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें शीघ्र इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य है। इधर यादव के चाहने वालों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सूचना पर पार्टी के कई नेता अस्पताल पहुंचने लगे है।

new-modern