अच्छी खबर— हिंसा प्रभावित महिलाओं के पुनर्वास के लिए शुरु हुआ सखी वन स्टॉप सेंटर

Good news – Sakhi One Stop Center started for rehabilitation of violence affected women

sail 1
Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा शैल (एन0टी0डी0) में बनाये गये वन स्टाॅप सेन्टर(One Stop Center) का शुभारम्भ किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जिलाधिकारी ने बताया कि इस वन स्टाॅप सेन्टर का मुख्य उददेश्य निजी व सार्वजनिक स्थानो पर परिवार, समुदाय के भीतर या बाहर, कार्यस्थल पर हिंसा से प्रभावित हुई महिला को सहयोग के साथ-साथ उन्हें न्याय व पुर्नवास हेतु मदद किया जाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस सेन्टर में ऐसी पीडित महिलाओं को कानूनी सहायता, चिकित्सा सहायता तथा मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि 5 बैड वाले इस सेन्टर का नाम सखी वन स्टाॅप सेन्टर रखा गया है। यहा पर निःशुल्क भोजन व रहने की व्यवस्था भी की गयी है।

sail2

इस अवसर पर उन्होंने बाल विकास के अधिकारियों को निर्देश दिये कि यहा पर दी जाने वाली व्यवस्थायें दुरूस्त रखें तथा पीड़ित महिलायें जो यहा पर आयेंगी उनका सम्पूर्ण ध्यान रखा जाय। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी मनविन्दर कौर, महिला अधिवक्ता अभिलाषा तिवारी, थानाध्यक्ष महिला थाना श्वेता नेगी, सेन्टर एडमिनिस्ट प्रमिला शाह, रेनू पाण्डे, पूर्णा पंत, श्रीमती हेमा बुर्फाल, भाष्कर जोशी, हिमांशु के अलावा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।